संतकबीरनगर, जुलाई 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में लिखित परीक्षा में सफल होमगार्ड अभ्यर्थियों की शारीरिक एवं अभिलेखीय जांच कड़ी निगरानी में होगी। मानक का पूरा पालन करने के लिए कड़ी निगरानी रहेगी। जिम्मेदारों को शासन से निर्धारित मानदंडों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जांच 7 अगस्त तक होगी। एडीएम सत्य प्रकाश और एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस कार्यालय पर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की बीफ्रिंग की। बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुरुप ही कार्य किए जाने की सभी को हिदायत दी।एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती : होमगार्ड अभ्यर्थियों की शारीरिक एवं अभिलेखीय जांच की तैयारियां पूरी लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्...