कटिहार, मार्च 16 -- सिविल कोर्ट में अटेंडेंट (पियून/ऑर्डरली) पद के लिए रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 4138 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 4290 से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र से कदाचार या निष्कासन की कोई घटना सामने नहीं आई। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली में 2041 अभ्यर्थी रहे उपस्थितपहली पाली में 2041 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 4223 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में 2097 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4167 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर 4138 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.