बरेली, मार्च 15 -- कड़ी निगरानी में शुरू हुई दरोगा भर्ती परीक्षा, 19 केंद्रों पर 16320 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा बरेली, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए रविवार को जिले में कड़ी निगरानी के बीच दूसरे दिन की लिखित परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कुल 16,320 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रत्येक पाली में 8,160 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर निर्धारित समय तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:30 बजे से आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। नकल रोकने के ल...