इटावा औरैया, मार्च 8 -- अटल आवासीय विद्यालय रामपुर नरुआ कानपुर नगर में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में कराई गई। यह परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में कक्षा 6 और दूसरी पाली में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई गई। इस दौरान कड़ी निगरानी रखी गई और अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण भी किया। इस प्रवेश परीक्षा में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए विभिन्न वर्गों के कुल मिलाकर 90 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, इसमें से 84 परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी, जबकि 6 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे । इसी परीक्षा केंद्र पर कक्षा 9 में प्रवेश के लिए भी परीक्षा कराई गई। इसमें प्रवेश के लिए 112 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 101 छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे लेकिन...