कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की मंगलवार को छह सेंटरों पर हुई सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 32.56 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 2187 को परीक्षा देनी थी, लेकिन इसमें 1475 परीक्षा देने नहीं आए। प्रथम पाली मुंशी व मौलवी (सेकेण्डरी) में पंजीकृत कुल 1651 के सापेक्ष 1070 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 581 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली आलिम (सीनियर सेकेण्डरी) में पंजीकृत कुल 536 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 405 छात्र-छात्राएं उपस्थित व 231 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहीं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सभी छह सेंटरों नगर में घाटमपुर और बिल्हौर के अलावा फैज ए आम इंटर कॉलेज, एमएम अली हाईस्कूल, तालीमुल इस्लाम और कौमी दानिशगाह सेंटर में परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग...