कन्नौज, अप्रैल 26 -- जिला इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल के महीने के अंतिम पड़ाव में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच चुका है और हालात ऐसे हैं कि दिन हो या रात, लोगों को कहीं भी राहत नहीं मिल रही। तेज धूप, लू और उमस ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। करीब 15 से 18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं और कड़क धूप के बीच सड़कों पर ऐसा सन्नाटा पसरा रहता है मानो कर्फ्यू लगा हो। कड़ी धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। यह भी पढ़ें- लू और गर्मी का कहर जारी, बिजली कटौती भी मुसीबत जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं, वो भी सिर और चेहरा ढककर।गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ नजर आने लगा है। चक्कर आना, डिह...