गाजीपुर, अप्रैल 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। कड़ी धूप और उमस से लोग तेजी से बीमार पड़ने लगे है। दिन में तेज धूप और रात में उमस से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों की पर्ची काउंटर पर लंबी कतार लगी हुई थी।ओपीडी में बुखार, सिरदर्द व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या अधिक हैं। वार्ड में 108 मरीज भर्ती किए गए हैं। अधिकांश मरीज उल्टी दस्त व बुखार और बदन दर्द से पीड़ित रहे। पूर्व सीएमएस और वरिष्ठ परामर्शदाता डा. राजेश सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से लोगों को सचेत रहने की जरूरत हैं। खान-पान में संयम बरतें और तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।बाल रोग विभाग की ओपीडी में बच्चों की संख्या अधिक रहीं। बाल रोग परामर्शदाता डा. प्रभात कुमार ...