कड़ा धाम में तेजी से बढ़ीं गंगा, घाट पर चौकियां डूबीं
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर एवं कुबरीघाट पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ जो बुधवार सुबह तक लगातार बढ़ता रहा। बढ़ते जलस्तर से कुबरी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए आरती घाट का चबूतरा पूरी तरह जलमग्न हो गया, जबकि पक्के घाट की कई सीढ़ियां भी पानी में डूब गईं।जिले में बारिश भले ही अब तक मानक के अनुरूप नहीं हो सकी है पर गंगा में पानी बढ़ने लगा है। उत्तराखंड समेत अन्य प्रांतों में हो रही बारिश के पानी से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। घाट पर मौजूद गोताखोर मो.मकबूल ने बताया कि मंगलवार दोपहर से लेकर बुधवार सुबह करीब आठ बजे तक गंगा के जलस्तर में लगभग डेढ़ मीटर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.