कौशाम्बी, मई 14 -- सड़क हादसों में कमी लाने एवं संदिग्ध वाहनों, अपराधियों की धर पकड़ के लिए गुरुवार को कड़ा धाम थाना प्रभारी विनीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत मलूकदास तिराहा, देवीगंज, लेहदरी पुल सहित कई स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। थाना प्रभारी ने विशेष रूप से शक्तिपीठ कड़ा धाम आने-जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की। संदिग्ध दिख रहे व्यक्तियों की तलाशी ली। इस दौरान वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई। थानाध्यक्ष ने लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठाने तथा वाहन में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या मादक पदार्थ न रखने की हिदायत...