कौशाम्बी, मई 10 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा गांव में रविवार को मंदिर के पास स्थित बांस की कोठी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना गांव निवासी कमलाकांत मिश्रा ने कड़ा धाम पुलिस को दूरभाष पर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। दमकल कर्मियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...