कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- थार कार से पीछा कर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कड़ा धाम पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने मामले की शिकायत अब आईजी अजय मिश्रा से की है। उसका कहना है कि पुलिस उसे बार-बार थाने बुलाकर घंटों बैठाती है। जबकि, आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि कार्रवाई न होने से आरोपी पक्ष लगातार धमकी दे रहा है। आईजी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- Siwan News केस उठाने का दिया जा रहा दबाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...