कौशाम्बी, मार्च 22 -- मेला क्षेत्र में सजे श्रृंगार, प्रसाद, चुनरी, साड़ी, खिलौने और जूते-चप्पल की दुकानों पर भी दिनभर अच्छी खासी भीड़ रही भक्तों ने धाम क्षेत्र की दुकानों में जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। धाम के कुबरीघाट, कालेश्वर घाट, हनुमान घाट समेत प्रमुख स्थलों पर पुलिस, पीएसी गौतखोर और स्थानीय खुफिया इकाइयों की तैनाती रही। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही थी। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय गहरे पानी में स्नान नहीं करने को लेकर श्रद्धालुओं को जागरूक करते दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...