नई दिल्ली, जुलाई 6 -- गुलाब जामुन खाना हर किसी को पसंद होता है। खासतौर पर गर्मी और बरसात के सीजन में जब मीठा खाने की क्रेविंग हो और सॉफ्ट-स्पंजी गुलाब जामुन खाने को मिल जाए तो क्या कहने। बाजार से गुलाब जामुन आप हर दिन मंगवाकर नहीं खा सकते तो क्यों ना घर पर ही आसान रेसिपी से बना लें। आज हम आपको हलवाई की तरह सॉफ्ट और स्पंजी गुलाब जामुन बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप कड़ाही में एक साथ 15 गुलाब जामुन बनाकर तैयार कर लेंगे और ये इतने मुलायम बनेंगे कि मुंह में जाते ही मिठास घुल जाएगी। फिर आपको स्वीट क्रेविंग हो या घर पर कोई मेहमान आ जाए, उसके आगे घर वाले गुलाब जामुन पेश करें। तो चलिए आपको रेसिपी बताते हैं। गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री- 1 कप गुलाब जामुन मिक्स या 1 कप मावा, 2-3 बड़े चम्मच दूध, 1-2 बड़े चम्मच मैदा (मावा इस्तेमाल कर र...