इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा। दिसंबर का महीना आधा बीत रहा है और सर्दी के सितम ढा रही है। गुरुवार को तो सर्दी के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसके चलते ज्यादातर लोग अपने घर या ऑफिस से बाहर ही नहीं निकले। जिन्हे जरूरी काम था, वही घर से बाहर निकले। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और ठंडी हवाएं चलती रहे। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री नोट किया गया। लोगों की जब सुबह आंख खुली तो चारों ओर धुंध छाई थी और कोहरा भी था। पहले यह लगा कि शायद 10 बजे तक धूप निकल आएगी, लेकिन पूरा दिन इंतजार करते रहे और सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। रोशनी भी नही बढ़ी और ठंडी हवा भी चलती रही। जिससे सर्दी में और भी इजाफा हुआ। इसके चलते सड़क पर निकलने वाले लोग भी परेशान रहे। सिर से लेकर पैर तक शरीर को ढककर ही बाहर निकले। सड़क के किनारे कई स्थान पर दिन में भी लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.