लखनऊ, जनवरी 19 -- हवा ने अपना रुख बदला तो सोमवार को शहर के लोगों ने राहत महसूस की। सीजन की सबसे सर्द रातें और दिन देखने के बाद आज इस माह में पहली बार अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तक गया। यह सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर चढ़ा। साथ ही कई दिन बाद 10 डिग्री से ऊपर आया। यह 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात और सुबह शहर के कुछ इलाकों में हल्की बौछार भी पड़ी। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभा के प्रभाव से यह बदलाव आया। यह विक्षोभ कमजोर श्रेणी का था लेकिन स्थानिक परिस्थितियों के कारण बूंदाबांदी के हालात बने। इसकी वजह से हवा में नमी भी बढ़ गई जो कि अधिकतम 90 फीसदी तक दर्ज की गई, हालांकि अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय में वर्षा दर्ज नहीं हुई। आज और कल फिर गिरेगा तापमान मौसम विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.