संतकबीरनगर, दिसम्बर 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गुरुवार का दिन भी कड़ाके की सर्दी के नाम रहा। बुधवार की देर रात से घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता घटकर 25 मीटर से नीचे आ गई है। दिन में दस बजे तक घना कोहरा भाया रहा। ठंड के चलते प्रशासन ने स्कूलों का समय दस बजे से कर दिया है। बच्चे कोहरे के बीच ठिठुरते हुए स्कूल गए। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में कमी के वजह से शाम होते ही सन्नाटा पसरने लग रहा है। कड़ाके की सर्दी मुंशी प्रेमचंद्र के पूस की रात की कहानी लोगों को याद दिला रही है। दिसम्बर का मध्य माह कड़ाके की ठंडक के लिए जाना जाता है। पिछले तीन दिनों से मौसम लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। बुधवार को रात होने के साथ ही कोहरा शुरू हो गया साढ़े दस बजे घना कोहरा छा गया। इसका असर गुरुवार की सुबह भी...