आगरा, जनवरी 4 -- पीजे जन कल्याण फाउंडेशन ने कड़ाके की सर्दी में दयालबाग स्थित बीडी कान्वेंट स्कूल में कामगार महिलाओं और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। मुख्य अतिथि स्पर्श संस्था की अध्यक्ष मधु बघेल ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही नववर्ष की सच्ची शुरुआत है। संस्थापक अध्यक्ष प्रशांत जोशी ने बताया कि चिन्हित लाभार्थियों को पहले टोकन दिए गए थे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, महासचिव प्रांशु भाटी, सचिव अर्पिता शर्मा, अनीता पाठक, अंजलि रस्तौगी, प्रशांत दीक्षित, रिषभ पराशर, अमित कुमार, होतम राजपूत और मनोज कुमार गौतम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.