हाथरस, जनवरी 7 -- सर्दी और कोहरे ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। तो वहीं इस कड़ाके की सर्दी में सड़कों को घूमने वाले कुत्ते भी खूंखार होते जा रहे है। बात यदि पिछले चौबीस घंटों की करे तो जनपद के अलग अलग स्थानों पर कुत्तों ने बारह लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ने अपना उपचार जिला अस्पताल में कराया है। सर्दी की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले कई दिनों से सूरज देवता के दर्शन तक नहीं हो सके है। दोपहर बाद जाकर ही बाजारों में रौनक देखने को मिलती है। तो वहीं शाम के वक्त समय से पहले ही दुकानों के शटर बंद हो जाते है। तो वहीं गली मोहल्लों में भी सन्नाटा पसर जाता है। पिछले 24 घंटों में एक दर्जन से अधिक लोगों पर कुत्तों ने हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। चंदपा निवासी मधु पत्नी संजय, विश्वदीप निवासी बागला कालेज मार्...