बरेली, जनवरी 4 -- कड़ाके की सर्दी में सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियां भी हमलावर हो गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके साथ ही पेट में दर्द, बदहजमी, गैस बनना, दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है स्वास्थ्य मेले में लोगों को इस मौसम में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उनको इस मौसम में सही खान-पान की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मेले में निमोनिया के लक्षण वाले बच्चों को लेकर परिजन इलाज करने पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...