मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- मैनपुरी। घने कोहरे से गुरुवार को जिले का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शाम चार बजे के बाद तो सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। शाम छह बजे के बाद तो हालात और खराब हो गए। शीतलहर भी साथ में चली तो सर्दी के तेवर और बढ़ गए। गुरुवार का दिन अब तक की सर्दी का सबसे अधिक सर्द दिन रहा। जिले का तापमान न्यूनतम पांच और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खेती किसानी के लिए ये मौसम आने वाले दिनों में संकट खड़ा करेगा। आलू किसानों ने खेतों में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई शुरू कर दी है। सड़कों पर हाल खराब हो गया है। कोहरे की शुरुआत पांच दिन पहले ही हो गई थी। लेकिन बुधवार को एक दिन की राहत मिलने के बाद गुरुवार को तड़के चार बजे से घनघोर कोहरे ने जिले को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे की चादर और सूर्यदेव के बीच पूरे दिन द्वंद होता रहा, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.