गिरडीह, दिसम्बर 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में कड़ाके की ठंड लगातार पड़ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। शुक्रवार को भी 9.7 डिग्री पर न्यूनतम तापमान था। अधिकतम तापमान शनिवार को 23.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से हर तबका परेशान है। इस कड़क ठंड में गरीबों और राहगीरों के लिए अलाव ही एकमात्र सहारा बना है। हालांकि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व रोड पर अलाव की व्यवस्था नगर निगम ने कर रखी है, वहीं गांवों के चौक-चौराहों में प्रखंड प्रशासन द्वारा अलाव जलाए जा रहे हैं। ठंड से राहत को कंबल का वितरण नहीं होने से गरीबों में प्रशासन के प्रति नारागजी है। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों एवं बाजारों में भी चहल-पहल कम देखी जा रही है। शहर हो या ग्रामीण इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.