सीतामढ़ी, दिसम्बर 22 -- सीतामढ़ी। कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जिले में जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया है। लगातार तीसरे दिन रविवार को भी सूर्य देव का जिले में कहीं दर्शन नहीं हुआ। अघोषित रूप से पूरा जिला कोल्ड डे की तरह गुजरा। सर्द पछुआ हवा आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। जिससे लोगों को घर से निकलने में भारी परेशानी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने बताया कि बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। स्कूल-कॉलेज बंद होने से बच्चे घरों में कैद हैं। ग्रामीण इलाकों में तो हालात और खराब हैं, जहां लकड़ी और कोयले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.