काशीपुर, दिसम्बर 23 -- जसपुर, संवाददाता। कड़ाके की ठंड का असर नादेही चीनी मिल पर भी हुआ है। गन्ने की आपूर्ति न होने से मंगलवार को मिल में नो केन की स्थिति बन गई तथा मिल बंद हो गई। इससे मिल प्रशासन परेशान हो गया। प्रधान प्रबंधक ने किसानों से अधिक से अधिक गन्ना लाने की अपील की है। मंगलवार को गन्ने की आपूर्ति न होने से मिल बंद हो गई। बताया गया कि मिल को रोजाना करीब पांच हजार कुंतल गन्ना पेराई के लिए चाहिए होता है। लेकिन सोमवार को ठंड के चलते अधिक गन्ना नहीं आ सका। मंगलवार सुबह गन्ने की कमी के कारण मिल बंद हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कड़ाके की ठंड होने के चलते किसान अपना गन्ना नहीं काट सके। साथ ही ठंड में मजदूर भी नहीं मिल सके। माना जा रहा है कि बुधवार को मिल पेराई करेगी। प्रधान प्रबंधक सीएस इमलाल ने बताया मिल को पर्याप्त गन्ना नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.