बक्सर, दिसम्बर 21 -- पेज पांच के लिए ----- सुरक्षित रखें गाय-भैंस के कम दूध देने से पशुपालकों को नुकसान कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, लोग परेशान फोटो संख्या- 14, कैप्सन- डुमरांव के दक्षिण टोला मोहल्ले में पशुपालक के दरवाजे पर बंधे मवेशी। डुमरांव, संवाद सूत्र। अनुमंडल क्षेत्र में लगातार सूर्य के दर्शन नहीं होने से पशु, पक्षी व मवेशी के साथ आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी हैं। बाजार में चहल-पहल कम होने से व्यवसायियों का व्यवसाय भी प्रभावित हैं। तो, मवेशियों के दूध में कमी होने से पशुपालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता हैं। मवेशियों को ठंड से बचाना पशुपालकों के लिए चुनौती बन गई है। ठंड और धुंध के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम गयी हैं। दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने के लिए चालक विवश हैं। ठंड के कारण बुजुर्ग और बच्चों को अधिक परेशानी ह...