गोरखपुर, जनवरी 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर में पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को व्यापक अभियान चला। कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छ गोरखपुर का संदेश दिया। रविवार की सुबह 7.30 बजे से एकला बांध, राजकीय उद्यान मोहद्दीपुर और नौका विहार पर श्रमदान एवं प्लॉग रनिंग अभियान आयोजित हुआ। ठंड के बावजूद अभियान में नगर निगम, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। रामगढ़झील नौका विहार पर स्वयं जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, राजकीय उद्यान में एसएसपी राज करण नैय्यर,...