प्रयागराज, जनवरी 6 -- कड़ाके की ठंड अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। हालात यह हैं कि मंगलवार को शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों एसआरएन, बेली और कॉल्विन की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं और करीब 5700 लोग इलाज कराने पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ एसआरएन अस्पताल में रही जहां मेडिसिन विभाग में ही सैकड़ों मरीज देखे गए। इस मौसम में लोगों को बुखार, खांसी-जुकाम, वायरल, ब्लड प्रेशर और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। बर्फीली हवाओं के चलते सांस के मरीजों और दमा से जूझ रहे लोगों की तकलीफें काफी बढ़ गई हैं, वहीं गले और कान दर्द की शिकायतें भी आम हो गई हैं। यह भी पढ़ें- माघ मेला-2026 के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल, नाबालिग गिरफ्तार कॉल्विन अस्पताल के हार्ट केयर सेंटर में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मोतीलाल नेहरू मेडिक...