सीवान, दिसम्बर 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में सात बिहार बटालियन एनसीसी छपरा के तत्वावधान में दिनांक सीएटीसी कैंप का प्रशिक्षण कर्नल एसएन पांडेय के निर्देशन में चल रहा है। कड़ाके की ठंड में घने कोहरे के बीच प्रशिक्षण में कैडेट्स अपना पसीना बहाने के साथ ही तकनीकी व व्यवहारिक ज्ञान हासिल कर रहे हैं। शिविर में एनसीसी कैडेट्स को शारीरिक दक्षता व बौद्धिक विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैडेट्स को योग्य व अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण में मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग ,वाटर सर्फिंग ,कौशल विकास लीडरशिप, सामाजिक समरसता ,पर्यावरण संरक्षण ,सामाजिक सद्भाव, नागरिक कर्तव्य बोध ,देशभक्ति आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से सूबेदार मेजर युवराज गुरुर, सूबेदार नरहरि नायक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.