बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- बरौनी। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद नगर परिषद बरौनी क्षेत्र में अब तक गरीबों व जरूरतमंदों के लिए न तो कंबल वितरण की व्यवस्था की गई है। और न ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की कोई समुचित व्यवस्था ही की जा सकी है। इससे नगर परिषद क्षेत्र के नगरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सुबोध कुमार, मो. मसीह अख्तर,अनिल दास, रवि कुमार, मो. सहाबुद्दीन आदि ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट के कारण गरीब, असहाय, बच्चों-बुजुर्गों व गरीब तबके के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।और खास करके खुले में जीवन यापन करने वाले लोग ठंड से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में नगर परिषद बरौनी के कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि इस बाबत सिटी मैनेजर को निर्देश दिया गया है। अविलंब कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.