आदित्यपुर, दिसम्बर 14 -- ग़म्हरिया, संवाददाता। भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष रश्मि ने डीसी से जरूरतमंदों के बीच शीघ्र कंबल आवंटन की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य इस वर्ष शीत लहरी के प्रकोप को झेल रहा है। ऐसे में आधा ठंड का मौसम गुजर जाने के बाद भी असहाय गरीबों को कंबल प्राप्त नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड में मकर संक्रांति के बाद से ठंड कम होने लगती है। कहा कि पूरे झारखंड में शीत लहरी का प्रकोप है। सरकार की लेटलतीफी नीतियों के कारण प्रखंडों में अभी तक कंबल का आवंटन नहीं होना दु:खद है। कहा कि सरकार ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे लोगों, विधवा, दिव्यांगजन एवं वृद्धाओं के प्रति असंवेदनशील है। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी स्तर से कंबल का आवंटन किसी कारणवश नहीं हो रहा है तो सीएसआर के तहत औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों...