बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। आलू और सरसों की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने को लेकर आलू और तेलहन उत्पादक किसान सहम गए हैं। आलू की फसल में गलका रोग लगने का डर किसानों को सता रहा है। किसानों ने बताया कि इससे आलू के पौधे में गलका (फफूंद) रोग लगने का डर सता रहा है। किसानों ने यह भी बताया कि इस समय अगर गलका रोग लगता है तो फसल खराब हो जाएगी और आलू उत्पादन पर काफी खराब असर पड़ेगा। कुम्हारसो के किसान शंभू सिंह ने बताया कि जब तक मौसम ठीक नहीं होता और थोड़ी धूप नहीं निकल जाती। रोग नाशक दवा का छिड़काव करना भी बेअसर होगा। किसान फसल को बचाने को लेकर छिड़काव करने के लिए मौसम को अनुकूल होने के इंतजार में हैं। वहीं, मौसम प्रतिकूल होने से तेलहन फसलों पर लाही का प्रकोप बढ़ेगा। गढ़पुरा प्रखंड के इलाकों में किसान आलू की खेती बड़े पैमाने पर किराना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.