रामपुर, जनवरी 2 -- क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज और बढ़ती शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समोदिया, मिलक काजी, रुस्तमनगर, खरदिया और मधुपुरा आदि गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित तहसील प्रशासन से मांग की है कि मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल अलाव की व्यवस्था की जाए ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...