पाकुड़, दिसम्बर 27 -- महेशपुर। विगत कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए मानवता की मिसाल पेश करते हुए शुक्रवार को महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल पंचायत अंतर्गत मादाडांगा एवं दीघा गांव में असहाय, बेसहारा, वृद्ध, विधवा व गरीब पुरुष व महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर सभी वृद्ध महिला व पुरुषों के चेहरे पर सुकून दिखा। सभी ने थाना प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस संबंध में थाना प्रभारी रवि शर्मा से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड के मद्देनजर सुदूर ग्रामीण इलाकों में गुजर-बसर करने वाले गरीब व असहाय लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरण का कार्य किया गया है। ठंड के मौसम में आगे भी पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरण का कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...