हाजीपुर, जनवरी 3 -- हाजीपुर। निज संवाददाता पौष माह की पूर्णिमा पर शनिवार को नारायणी नदी के तट पर कोनहारा स्थित नमामि गंगेघाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, एसडीओ रामबाबू बैठा और एडीएम संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती का शुभारंभ किया। जैसे ही मंत्रोच्चार गूंजा और आरती की लौ लहराई, पूरा घाट आस्था और पवित्रता के वातावरण से आलोकित हो उठा। ठंड के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों, घंटों और शंखध्वनि का स्वर सुनाई देने लगा। गंगा आरती के उपरांत हाजीपुर विधायक अवदेश सिंह ने कहा कि हाजीपुर में आयोजित आरती दिन-प्रतिदिन और अधिक भव्य व आकर्षक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की दिव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.