गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पिछले चार दिनों से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह अब तक का सबसे न्यूनतम ताममान रहा। मौसम विभाग ने गढ़वा सहित राज्य के 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक तापमान 5-6 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना जतायी गई है। उधर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। युद्ध स्तर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। उधर ठंड और कोहरे के कारण सड़कों पर भी कर्फ्यू जैसे हालात दिखते हैं। पिछले चार-पांच दिनों से बढ़ती ठंड के कारण नहाने के दौरान शरीर सुन्न होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इस तरह के मरीज प्रतिदिन सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उसके साथ ही सिर में दर्द, शरीर के विभिन्न हड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.