कड़कडी मोड़ को सिग्नल फ्री बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा
नई दिल्ली, जून 20 -- -दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली सरकार को प्रस्ताव भेजा है, चौड़ीकरण के लिए सिंचाई विभाग की जमीन चाहिए नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कड़कड़ी मोड़ को सिग्नल फ्री बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए यू-टर्न को दोबारा चालू करने के लिए सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली सरकार को भेजा है। सड़क चौड़ी करने के लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की जमीन जरूरत है। यह योजना फलीभूत होती है तो यह चौराहा जाम मुक्त होने के साथ विकास मार्ग पर वाहनों की रफ्तार में इजाफा होगा।
यू-टर्न की समस्या ट्रैफिक पुलिस ने स्वामी दयानंद मार्ग पर बने कड़कड़ी फ्लाईओवर के नीचे वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने के मकसद से दो यू-टर्न बनवाए थे। इन यू-टर्न को चालू करने से पहले विभाग ने इनका ट्रायल भी किया था, ताकि यह देखा जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.