नई दिल्ली, मार्च 9 -- -दिल्ली यातायात पुलिस ने बीच से जंक्शन काे बंद कर यू-टर्न के जरिये विकास मार्ग व मास्टरप्लान रोड के यातायात का संचालन कर रही नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली में कड़कड़ी मोड जंक्शन को सिग्नल फ्री करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने प्रयोग शुरू किया है। इसके तहत जंक्शन पर बैरियर लगाकर विकास मार्ग व मास्टरप्लान रोड से भारतेंदु हरीशचंद्र मार्ग पर सीधे आवागमन को बंद कर दिया गया है। अब यू-टर्न के जरिये इनके बीच यातायात संचालन कराया जा रहा है। अभी इससे वाहन चालकों को समस्याएं हो रही हैं। यातायात पुलिस का दावा है कि इससे आने वाले दिनों में व्यवस्था दुरुस्त होगी।विकास मार्ग और भारतेंदु हरीशचंद्र मार्ग के बीच कड़कड़ी मोड़ पर सबसे बड़ा जंक्शन है। यहां पर ट्रैफिक सिग्नल से पांच दिशाओं में यातायात नियंत्रित किया जा रहा...