कानपुर, दिसम्बर 31 -- कानपुर। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। रात में ठिठुरन और दिन में कंपकंपाने वाली सर्दी से लोग परेशान हो उठे हैं। बुधवार को कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। रात की सर्दी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 38 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे था। मौसम विभाग के अनुसार, नववर्ष का आगाज भी कोहरे व शीतलहर से ही होगा। बुधवार को भी धूप खिली लेकिन कोई धूप में रहने का साहस नहीं जुटा सका। तेज बर्फीली हवाओं में रहने से बेहतर लोगों ने दुबक कर कोने में बैठना पसंद किया। राहत के लिए ब्लोअर और अलाव से राहत लेने का प्रयास किया। विशेषज्ञ मानते हैं जब बर्फीली हवाएं चल रही हों तो खुले में धूप से बचाव करना बेहतर होता है। बर्फीली हवा नुकसान ज्यादा पहुंचाती है। शहर को कोहरे से भी अधिक राहत नहीं मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.