रांची, जून 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना की पुलिस ने कडरू से लापता हुए तीनों बच्चों को बिहार के बरौनी से सोमवार को बरामद कर लिया। तीनों बच्चे बेलाल अकम, मान अंसारी और सूरज महतो रविवार की शाम से लापता था। रांची पुलिस को इस मामले की जानकारी रविवार की रात को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में आठ टीमों का गठन किया गया। सभी टीम अपने-अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि तीनों बच्चे रेलवे स्टेशन की ओर गए हैं। इसके बाद पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला। यह भी पढ़ें- रांची के तीन बच्चे बरौनी में मिले पता चला कि तीनों बच्चे बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठकर निकले हैं। इसके बाद पुलिस की टीम हर स्टेशन पर तीनों बच्चों को खोजना शुरू क...