रांची, जून 28 -- रांची। रांची के कडरू इलाके से 3 बच्चे रविवार को लापता हो गए। सूरज महतो, बिलाल और एक अन्य लड़के रविवार की शाम घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक जब तीनों वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन, तीनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगुड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से बच्चों के बारे में जानकारी ली। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...