सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- परसौनी। पमरापुल-मदनपर बेलसंड पथ पर कठौर पुल के समीप सोमवार की दोपहर एक अनियंत्रित कार की कठौर पुल के पास पूर्व से रखे पोल में जोड़दार टक्कर हो गयी। इसमें कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कठौर पंचायत के शेख टोलिया निवासी हासिम अंसारी के पुत्र सोएब अंसारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की। शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर रही पुलिस को परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा तैयार कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही सवार की मौत जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को सोएब अंसारी कार लेकर कही जा रहा था। इसी बीच कठौर पुल के पास पोल में जोड़दार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस...