बलिया, अप्रैल 18 -- बलिया। विश्व हिन्दू परिषद ने शुक्रवार को लव जिहाद, धर्मांतरण, हिंदू बहनों के शोषण, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, हिंदुओं की सुनियोजित हत्या के विरोध में पुतला दहन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। विहिप के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने बताया कि वर्तमान में देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली 'विकृत जिहादी मानसिकता' मानसिकता राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। हाल ही में नासिक जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। यह भी पढ़ें- धर्मांतरण के खिलाफ विहिप का कलक्ट्रेट पर धरना उन्होंने लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए कठोर...