कठिन पर्वतीय रास्तों को पार कर लक्ष्य की ओर बढ़ रहीं तीन छात्राएं
बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद की तीन बेटियां निरंतर नई ऊंचाइयों को छूते हुए साहस, आत्मविश्वास व दृढ़ संकल्प की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। हैंडबॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रशिक्षक हिना खातून बेटियों की संरक्षक हैं। इनके नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय की छात्रा नीलांशु, डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियंका उपाध्याय व कंपोजिट विद्यालय रमनगरा की प्रियंका प्रजापति एवरेस्ट बेस कैंप अभियान के तहत अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रही हैं। ये बालिकाएं सात मई को जनपद से अभियान के लिए रवाना हुई थीं और वर्तमान में दुर्गम पर्वतीय मार्गों को पार करते हुए नेपाल में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में पहुंचकर अपने सपने को साकार करने में जुटी हैं। यह भी पढ़ें- बलरामपुर की बेटियां बढ़ा रहीं गौरव, एवरेस्ट बेस कैंप अभियान में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.