मैनपुरी, मई 14 -- जनपद की प्रतिभाशाली छात्रा अनामिका चौहान की सफलता पर गुरुवार को संवेदना फाउंडेशन की ओर से छात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शहर के बालाजी ग्लोबल एकेडमी की छात्रा अनामिका चौहान ने इंटरमीडिएट में 99 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में प्रथम स्थान और मंडल में द्वितीय स्थान हासिल किया है। गुरुवार को कार्यक्रम में संवेदना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर राही एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने ग्राम परौंख पहुंचकर अनामिका चौहान को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं और अनामिका ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो तो कठिन परिश्रम से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- अनामिका चौहान ने 99 प्...