गोरखपुर, अगस्त 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने जेन जी और जेन अल्फा को प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी जड़ें आपकी आवश्यकता हैं। इस समय जो सिखाया जा रहा है, वह आपके कल को बेहतर बनाएगा। इसलिए सीखते रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आप जो कुछ भी बनना चाहते हैं, उसके लिए कोशिश करते रहिए। कठिन परिश्रम के साथ अभ्यास करते रहना बेहद जरूरी है। एयर चीफ मार्शल गुरुवार को गोरखपुर आगमन पर भरोहिया विकासखंड स्थित ग्राम माथाबारी में रामाश्रय ग्राम विकास केंद्र एवं सरस्वती गुरुकुल में जेन जी एवं जेन अल्फा से संवाद कर रहे थे। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि सबसे पहले हमें एक अच्छा इंसान बनना है। एक-दूसरे के प्रति करुणा और प्रेम की भावना रखनी चाहिए, क्योंकि मानवीय गुणों का होना आवश्यक है। इनके साथ ही बेहतर व्यक्तित...