सीतामढ़ी, मई 18 -- कठिन परिश्रम और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है:मंत्री सीतामढ़ी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने सोमवार को जिले के राघोपुर बखरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- मेधावी छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए दून पब्लिक स्कूल का चयनविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार मंत्री ने विद्यालय परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं बेहतर माहौल ...