दरभंगा, मई 19 -- दरभंगा। भाकपा-माले का तीन दिवसीय 12वां बिहार राज्य सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी के कामकाज की रिपोर्ट पर प्रतिनिधियों ने विस्तार से चर्चा की और राज्य की राजनीतिक परिस्थिति, संगठन विस्तार, जनआंदोलनों तथा आगामी संघर्षों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज देश और बिहार दोनों एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं। भाजपा और उसके सहयोगी लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और गरीबों के जीवन पर लगातार हमले कर रहे हैं। यह सम्मेलन बुलडोजर राज, दमनकारी नीतियों और लोकतंत्र विरोधी राजनीति के खिलाफ जनता की आवाज को और मजबूत करने का संकल्प है। पार्टी गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर गरीबों, मजदूरों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं और छात्रों के सवालों पर संघर्ष तेज करेगी। पर्यवेक्षक वी शंकर ने कहा कि चुन...