मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। डीएम एवं जिला उप संचालक चकबंदी के मार्गदर्शन में सोमवार को सदर तहसील के ग्राम कठिनई में चकबंदी से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चकबंदी अधिकारी श्याम धनी पाल ने किसानों की शिकायतें सुनकर मौके पर समाधान कराया। उन्होंने बताया कि उ.प्र. जोत चकबंदी अधिनियम 1953 की धारा 9क(2) के अंतर्गत लंबित वादों की सुनवाई जारी है और मार्च तक उनका निस्तारण कर दिया जाएगा। चकबंदी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। चौपाल में ग्राम प्रधान महेश कुमार गौतम, चकबंदी समिति के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...