दुमका, मार्च 14 -- कठिजोरिया में 100 बेडेड छात्रावास का निर्माण कार्य शीघ्र करें प्रारंभ : उपायुक्त -उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देशदुमका, प्रतिनिधि।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास की मरम्मत, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान तथा अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि कल्याण आवासीय विद्यालयों के मरम्मत कार्य प्रगति पर हैं। ग्रामीण कल्याण अस्पताल, काठीकुंड के संबंध में भी उपायुक्त ने जानकारी प्राप्त कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया क...