बगहा, मई 6 -- दिनेश शुक्ला मधुबनी। मधुबनी प्रखंड के कठार गांव के पास एक सप्ताह पूर्व हुए हरे आम के पेड़ कटाई मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई हैं। वन विभाग के द्वारा पेड़ को अपने कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। हिंदुस्तान अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था। जिसका असर देखने को मिल रहा हैं। वन विभाग के रेंजर श्रीमान मालाकार ने बताया कि हरे आम के पेड़ काटने के मामले में आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि, गिरे हुए पेड़ को अपने कब्जे में ले लिया गया है। वही आरोपियों को चिन्हित कर एफआईआर की प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं। ज्ञात हो कि पिछले 29 अप्रैल को कठार गांव के पास एक हरा आम का पेड़ काटा जा रहा था। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बीडीओ सह अंचलाधिकारी एवं वन विभाग को इसकी सूचना...