कठायतबाड़ा व द्यांगण में 17 घंटे रही बिजली गुल
बागेश्वर, मार्च 26 -- बागेश्वर। नगर के कठायतबाड़ा वार्ड स्थित द्यांगण क्षेत्र में गुरुवार रात से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को करीब 17 घंटे तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार रात लगभग आठ बजे अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके बाद पूरी रात और शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न होने से लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.